ललित मोदी संग रिलेशन पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी

0
238

बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अच्छी अदाकारी के साथ ही अपने लुक्स और शालीन व सौम्य स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। सुष्मिता सेन ने हमेशा से खुली किताब की तरह अपनी जिंदगी जी है। अक्सर उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस के लव अफेयर्स ने हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। खासकर ललित मोदी के साथ उनके रिलेशन पर कई बातें हुईं। उन्हें गोल्ड डिगर तक कहा जाने लगा।

सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी

सुष्मिता सेन ने पहले कभी इस तरह के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया। लेकिन अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही उन्हें गोल्ड डिगर कहने वालों का भी अपने जवाब से मुंह बंद किया। उन्होंने अपने बारे में कही जाने वाली तमाम टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने समाज के एक खास वर्ग का जिक्र करते हुए ये भी बताया कि ये लोग उनके बारे में कैसे बातें करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here