कानपुर। नार्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप के पहले दिन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की सिमरन ने माइनस और सीबीएलयू की भारती ने माइनस 63 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाॅल में खेली जा रही प्रतियोगिता में कई विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
चैंपियनशिप में दो जनवरी तक महिला वर्ग के मुकाबले होंगे, जबकि चार से छह जनवरी तक पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रविवार की सुबह यूपी जूडो एसोसिएशन के सचिव मुन्नवर अंजार और विशेष अतिथि एशियन पैरा जूडो गेम्स की परक विजेता कोकिला लता और कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चैंपियनशिप में 48 से कम भार वर्ग में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की जहान्वी यादव ने रजत और डीयू की तनु मान व डीएवीयू की प्रिया ने कांस्य पदक हासिल किया।
माइनस 63 भार वर्ग में पीयू की अक्षिता ने रजत और एमडीयूआर की रितिका व सीसीएस की शिवानी शर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। मुकाबलों की शुरूआत से पूर्व कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बेहतर खेल की संस्कृति बने इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। मल्टीपर्पज हॉल को विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है. कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, खेल सचिव डाॅ. आशीष कटियार, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. प्रवीण भाई पटेल, डॉ. सरवन कुमार यादव, डॉ. प्रवीन कटियार और डॉ. विशाल शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
289 खिलाड़ियों ने दिखाए दांव पेंच
चैैंपियनशिप में रविवार को महिला वर्ग के मुकाबलों के लिए 62 यूनिवर्सिटी की 289 खिलाड़ियों ने जूडो में दांव पेंच आजमाए। पहले दिन माइनस 48 और माइनस 63 किलो भार वर्ग के मुकाबले हुए।















