अब 17 मई तक कर सकते यूपीकैटेट का आवेदन

0
79

कानपुर। अगर आप प्रदेश के पांच कृषि विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो आपके पास अभी मौका है। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा के लिए 17 मई तक आवेदन किया जा सकता है। इसके आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले सात मई तक ही आवेदन किया जा सकता था। यह निर्णय आवेदकों की ओर से आ रही मांग को देखते हुए लिया गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ.पीके उपाध्याय ने बताया कि यूपीकैटेट में आवेदन करने अंतिम तिथि सात मई से बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। यूपीकैटेट के माध्यम से ही प्रदेश के पांचों में कृषि विश्वविद्यालयों में चल रहे पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन अब 17 मई तक विस्तारित कर दिया गया है, जबकि आवेदन शुल्क 18 मई तक जमा कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं पाठ्यक्रम, परीक्षा अहर्ता ,शुल्क, सीटों की संख्या और सूचना विवरणिका कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की निर्धारित वेबसाइट से देख सकते हैं।

इन विश्वविद्यालयों में मिल सकेगा दाखिला
यूपीकैटेट के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा और महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर में दाखिला मिल सकेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here