केस्को का ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम तीन से चार दिन बाद करेगा कार्य

0
56

कानपुर। केस्को का ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम को सही तरीके से कार्य करने में अभी तीन से चार दिन का समय लग सकता है। इस समस्या के चलते जहां उपभोक्ता परेशान हैं। उनके बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं, वहीं केस्को के अधिकारी और स्टाफ भी दिन-रात एक करने में जुटे हैं।
केस्को का ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम अपग्रेड हो चुका है, लेकिन ऑनलाइन बिल के भुगतान में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। कहीं लाॅगइन तो कहीं पासवर्ड को लेकर समस्या खड़ी हो रही है। केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि सिस्टम को सही तरीके से कार्य करने में अभी तीन से चार दिन और लग सकते हैं। सब स्टेशनों के ऑपरेटर और कैशियरों को नए सिरे से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनकी हर समस्या को दूर करने का प्रयास शुरू हो गया है। उपभोक्ता अपना बिल का भुगतान यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। केस्को के अधिकारियों के पास अकाउंट नंबर और बिल के भुगतान को लेकर काफी संख्या में फोन आ रहे हैं। केस्को ने अकाउंट नंबर की जानकारी के लिए यूपीपीसीएल की साइट के इस्तेमाल के लिए निर्देशित किया है।
नए अकाउंट नंबर जानने के लिए सबसे पहले यूपीपीसीएल डाॅट ऑनलाइन डाॅट काॅम पर क्लिक करना होगा। वहां पर नो योर अकाउंट नंबर का ऑप्शन आएगा। उस पर क्लिक करें। फिर डिस्काॅम में केस्को का चयन करना होगा। फिर पुराना अकाउंट नंबर और कैप्चा का ऑप्शन भरना पड़ेगा। इसके बाद विव पर क्लिक किया जाएगा। स्क्रीन पर पुराना और नया अकाउंट नंबर दिखाई देने लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here