दोस्ती हमारे जीवन का एक अनमोल रिश्ता होता है, जिसे हम खुद चुनते हैं। दोस्त हमारे जीवन में एक अलग अहमियत रखते हैं। यही वजह है कि दोस्तों का नाम सुनते ही लोगों में चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दोस्ती के इसी रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। अगर आप भी इस खास दिन को अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो उनके साथ ट्रिप पर जाना एक बढ़िया विकल्प होगा। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप दोस्तों के साथ परफेक्ट फ्रेंडशिप सेलिब्रेट कर सकते हैं।
गोवा
अगर आप समुद्र किनारे धूप सेंकते हुए चिल करना चाहते हैं, तो गोवा आपके लिए एक परफेक्ट जगह साबित होगी। आप यहां कई सारी रोमांचकारी वाटर एक्टिविटीज का लुत्फ भी उठा सकते हैं। गोवा अपनी एंडवेंचरस लाइफ के लिए जाना जाता है। आप यहां दोस्तों के साथ जेट स्कीइंग, विंडसर्फिंग, पैरासेलिंग आदि का मजा ले सकते हैं। साथ ही आप के कई सारे समुद्र तटों पर सुकून के पल भी बिता सकते हैं।
वाराणसी
अपने व्यस्त जीवन से एक ब्रेक लेकर अगर आप शांति की तलाश में कहीं जाना चाहते हैं, तो वाराणसी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। आप यहां आध्यात्मिक अनुभव भी ले सकते हैं। एक आरामदायक सुबह के बाद, नाव की सवारी के साथ-साथ मंदिरों में दर्शन और घाटों के किनारे सूर्यास्त का नजारा आपके फ्रेंडशिप डे को परफेक्ट बना देगा।















