पूर्व छात्र यादों में खोए, नाच गाकर खुशियां जताई

0
106

कानपुर। कई साल पहले जिस तरीके और सलीके से स्कूल में नजर आते थे, कुछ इसी अंदाज में रविवार को पुरातन छात्र दिखाई दिए। उन्होंने पहले की यादों को ताजा किया। बिछड़े साथियों से गले मिलकर स्कूल और यहां के शिक्षकों की कृतज्ञता जताई। नाच गाकर खुशियां मनाई। मौका था बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज में स्मृति संगम समारोह के आयोजन का, जिसमें कानपुर और देश के अलग अलग शहरों में रह रहे पूर्व छा़त्र शामिल हुए।
उन्होंने अपने जूनियर साथियों को जीवन में सफल होने के सूत्र बताए। उन्हें सकारात्मक सोच के साथ करिअर में आगे बढ़ने की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के पूर्व उप प्रधानाचार्य विद्यासागर त्रिपाठी और पूर्व आचार्या मंजुला ने दीप प्रज्वलित करके किया। सबसे पहले छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
1990 बैच के पुरातन छात्र गाजे बाजे के साथ स्कूल परिसर में पहुंचे और नृत्य करते हुए खुशियों का इजहार किया। पूर्व छात्र प्रिंस दीक्षित ने ’प्रेम गली में आय नहीं, प्रीतम का ठिकाना क्या जाने’, जबकि राहुल निगम में ’तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पर बलिहार राघव जी’ गीत गाया। शिवानी निगम ने देखो वह मित्र हमारा, जिसने हमको सन्मार्ग दिखाया। डाॅ राजेश, सुमित गर्ग, अमित गुप्ता, विनीत चतुर्वेदी, आकृति, अनस, अंशी ओमर शरद प्रताप सिंह, श्रुति समेत अन्य पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव और यादों को ताजा किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विद्यासागर त्रिपाठी, अनिल कुमार यादव, अर्चना द्विवेदी, चंद्रशंकर त्रिपाठी, संतोष दीक्षित, समीक्षा द्विवेदी, आरती त्रिपाठी, प्रकाश, रजनी आदि शिक्षकों को सम्मानित किया। पूर्व छात्र मेजर संदीप पांडेय ने पूर्व छात्रों का संगठन बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। दिव्यांशी दुबे और अंकिता दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here