भक्ति भाव के साथ निकलेगी अक्षत कलश यात्रा

0
112

कानपुर। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही शहरवासी श्रद्धा और भक्ति के भाव में नजर आ रहे हैं। प्रभु की पावन जन्म स्थली से पूजित अक्षत कलश पनकी धाम आ गए हैं। सोमवार को कानपुर के अलग अलग क्षेत्रों में उनकी विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ निकलेंगे। यह यात्रा विभिन्न गलियों से होते हुए क्षेत्र के सभी मंदिरों से गुजरेगी।
शारदा नगर में श्री राधा कृष्ण मंदिर के भक्तों ने भी अक्षत कलश यात्रा के पूजन और स्वागत की तैयारियां की है। सबसे पहले श्रद्धालु दोपहिया और चार पहिया वाहनों से पनकी धाम जाएंगे। वहां कलश का पूजन होगा। वहां से शाम चार बजे कलश का गुरुदेव चैराहे पर स्वागत किया जाएगा। कलश यात्रा के लिए खास तरह का रथ तैयार किया गया है, जिसमें भगवान की झांकियां रहेंगी। रथ के साथ ही पुरोहित मंत्रोच्चारण करते हुए चलेंगे, जबकि बीच बीच में भक्त चैपाईयां और जयकारे लगाते जाएंगे। गुरुदेव चैराहे के पास से अक्षत कलश को श्रद्धालु अपने सिर पर लेकर चलेंगे। महिलाएं पीली साड़ी और पुरुष कुर्ता पायजामा पहने रहेंगे। जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। रास्ते में जाम की स्थिति न रहे, उसके लिए पुलिस और वालंटियर का सहयोग लिया जाएगा। यात्रा में श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी नरेंद्र मिश्रा, शारदा नगर क्षेत्र के संयोजक दिनेश बाबा, हरि योगेंद्र सिंह, अरुण त्रिवेदी, प्रमोद पांडेय, शशिकांत त्रिवेदी, आरपी सारस्वत, ब्रह्मकुमार त्रिपाठी, सुशीला मिश्रा, कल्पना मिश्रा, अखिलेश पांडेय, देवेश मिश्रा, सुभाष शर्मा, गिरिश सारस्वत, सत्येंद्र सिंह समेत काफी संख्या में भक्त शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि अक्षत कलश को मंदिर में दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके लिए विशेष तरह की सजावट की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here