कानपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समर स्पेशल 14 ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इनमें रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हुबली गोमतीनगर 07305 स्पेशल 25 मई से 15 जून, गोमतीनगर हुबली 07306 स्पेशल 28 मई से 18 जून, हुबली मुजफ्फरपुर 07315 चार से 11 जून, मुजफ्फरपुर हुबली स्पेशल 07316 सात से 14 जून तक संचालित होगी। वहीं यशवंतपुर गया जंक्शन 06217 एक से 15 जून, गया यशवंतपुर जंक्शन तीन से 17 जून, हुबली ऋषिकेश स्पेशल 06225 तीन स 10 जून, ऋषिकेश हुबली स्पेशल 06226 छह से 13 जून, वास्को द गामा मुजप्फरपुर 07309 स्पेशल 15 मई से 12 जून, मुजफ्फरपुर वास्को द गामा 07310 स्पेशल 18 मई से 16 जून तक चलेगी। गया आनंद विहार टर्मिनल 03639 स्पेशल 15, 18, 20, 22 मई और आनंद विहार टर्मिनल गया 03640 स्पेशल 17, 19, 21, 23 मई तक संचालित होगी। सूबेदारगंज से सिकंदराबाद 04121 छह से 27 जून और सिकंदराबाद से आनंद विहार टर्मिनल 04122 आठ से 29 जून तक चलेगी।
आनंद विहार पटना एक्सप्रेस रहेगी निरस्त
आनंद विहार टर्मिनल से पटना जाने वाली 04078 स्पेशल ट्रेन 20 मई से 24 जून तक और इसकी डाउन 04077 स्पेशल ट्रेन 21 मई से 25 जून तक निरस्त रहेगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से दी गई है।














