कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर के साथ बुधवार को करार हुआ है। सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ एमओयू साइन किया गया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कानपुर देहात के प्राचार्य राजू राणा, कानपुर मंडल के ऐडी बेसिक व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कानपुर के प्राचार्य राजेश वर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. रश्मि गोरे और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कुलपति ने बताया कि करार के माध्यम से शिक्षा के सैद्धांतिक और व्यवहारिक पक्षों का प्रभावपूर्ण क्रियान्वयन किया जाएगा, जबकि इन्हें अधिक उत्पादक बनाए जाने के क्षेत्र में कार्य होगा। शोध और शिक्षण के लिए दोनो ही संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी।














