कानपुर। लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी बढ़ाने के लिए डाॅक्टर भी आगे आए हैं। उन्होंने मतदाताओं को घरों से निकालकर पोलिंग बूथ तक ले जाने और मतदान करने की फुलप्रूफ प्लानिंग की है। इस काम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कानपुर शाखा पूरा सहयोग कर रही है। डाॅक्टरों ने अपने क्लीनिक और अस्पतालों में लोकसभा चुनाव में वोटिंग की अपील वाले पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं।
एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी और सचिव डॉ. कुणाल सहाय ने बताया कि कानपुर में 13 मई को लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए डाॅक्टर अपने यहां आने वाले मरीज और तीमारदारों को अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। दवा और परामर्श वाले पर्चे में मतदान की अपील वाला संदेश रहेगा।
मतदान दिवस को छुट्टी का दिन नही समझना चाहिए। यह दिन सबसे बड़ी जिम्मेदारी का होता है। लोग खुद वोट डालें और अपने परिचितों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। चुनाव का पर्व देश का गर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। आईएमए कानपुर का सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे इस महत्वपूर्ण कर्तव्य का पालन करें और चुनाव में भाग लें। कृप्या अपना मतदान अवश्य करें और अपने साथियों को भी वोट करने के महत्व को समझाएं। आपका एक मत बहुत महत्वपूर्ण है और आपका योगदान देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।
आईएमए के सभी सदस्यों को सत प्रतिशत मतदान के लिए पेरित किया है साथ ही आईएमए ने पोस्टर भी सदस्यों को भेजे हैं जो की सदस्यों के अस्पतालों और क्लीनिको पर लगाए गए हैं। सभी चिकित्सक अपने यहां आने वाले मरीजों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उन सभी मरीजों व उनके परिवारजनों और उनके मित्रजनों को भी ले जाकर वोट डालने का अनुरोध करेंग, जिससे स्वस्थ लोकतंत्र के पर्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो सके। उपाध्यक्ष डॉ.पल्लवी चैरसिया, वित्त सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, चेयरपर्सन डॉ. शालिनी मोहन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, पूर्व सचिव डॉ. अमित सिंह गौर आदि मौजूद रहे।














