यहां प्लेटफार्म से नीचे उतरकर पकड़नी पड़ती ट्रेन

0
67

यहां प्लेटफार्म से नीचे उतरकर पकड़नी पड़ती ट्रेन
कानपुर। सोचिये अगर आप परिवार के साथ ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हों और थोड़ी देर बाद ट्रेन आ जाए। आप बच्चे, बुजुर्गों के साथ सामान लेकर प्लेटफार्म की जगह रेलवे ट्रैक से होकर कोच में सवार हों तो कुछ अजीब सा लगेगा, लेकिन यह सीन कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो, तीन और चार पर आने वाली कई ट्रेनों मे दिखाई दे रहा है, जिसके तीन से चार कोच प्लेटफार्म के बाहर ही निकले रहते हैं।
सबसे पहली दिक्कत ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को हो रही है। उन्हें खुद उतरने के साथ ही सामान को भी नीचे लेकर आना है। यहां के बाद उन्हें बगल के रेलवे ट्रैक पर चलकर प्लेटफार्म तक जाने की मजबूरी है। इसमें युवक तो आसानी से उतर जाते हैं, जबकि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन की पीछे वाली बोगियों में स्लीपर के अलावा जनरल और दिव्यांग कोच शामिल हैं। यही स्थिति चढ़ने वाले यात्रियों की भी रहती है। उन्हें कोच में चढ़ना कष्टकारी होता है। ज्यादा सामान वाले यात्री बमुश्किल ही चढ़ पाते हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह समस्या लखनऊ से आने वाले ट्रेनों में ज्यादा आ रही है। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने
बताया कि प्लेटफार्म नंबर तीन और चार की लंबाई कम है। इस वजह से कुछ ट्रेनों में दिक्कत आ रही है। स्टेशन के अपग्रेडेशन के बाद प्लेफार्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here