संपर्क क्रांति के एसटू कोच से निकली चिंगारी, यात्रियों में चीखपुकार, बड़ा हादसा टला

0
70

कानपुर। नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त होते बची। तेज रफ्तार में चल रही ट्रेन के एसी टू कोच से अचानक चिंगारी निकली। रेलवे के गैंगमैन ने देखा और तुरंत सूचना दी, जिस पर ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रुकवाया गया। एसी टू कोच को अलग कर दिया। यह समस्या एक्सल जाम होने की वजह से आई थी। यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कराया गया। स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई, लेकिन यात्रियों ने हंगामा किया। सेंटल स्टेशन पर लगाकर ट्रेन को रवाया किया गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मंगलवार देर शाम टूंडला स्टेशन को क्राॅस करने वाली थी। वह एक क्राॅसिंग से निकली। ट्रेन के एसटू कोच से चिंगारी और हल्का धुआं निकल रहा था; क्राॅसिंग पर मौजूद गैंगमैन को रेलवे के कंट्रोल रूम को जानकारी दी। आनन फानन ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रुकवाया गया। एसीटू कोच को एक्सल जाम हो गया था। यात्रियों को एसी थ्री समेत अन्य कोच में भेजा गया। यहां से ट्रेन कानपुर सेंट्रल की ओर रवाना हुई। कुछ दूर जाते ही ट्रेन में सवार यात्रियों ने हंगामा कर दिया। कानपुर में आने से पहले ही डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी, सीटीआई विजय किशोर तिवारी, आरपीएफ और जीआरपी के स्टाफ की अगुवाई में तैयारी शुरू कर दी। रेलवे के रिजर्व में रखे कोच को तुरंत बुलवाया गया लाया गया। ट्रेन जिस समय कानपुर आ रही थी, ठीक उसी समय राजधानी और अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों का समय हो गया।
क्रांति को आधे घंटे पनकी धाम स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन में नए कोच लगाने और यात्रियों की शिफ्टिंग में करीब पौने घंटे का समय लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here