सीएसए के पांच छात्रों ने गेट में लहराया परचम

0
78

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के इंजीनियरिंग महाविद्यालय के छात्रों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2024) में कामयाबी का परचम लहराया है। उन्हें कुलपति और अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
देश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली अहर्ता परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2024) का परिणाम शनिवार देर शाम जारी हुआ। इसमें चन्द्र शेखर आजाद कृषि विश्विद्यालय के द्वारा संचालित कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के पांच होनहार छात्रों ने कामयाबी हासिल की। मीडिया प्रभारी डॉ्र. खलील खान ने बताया की छात्र आर्यन दुबे, ऋषि सचान, अंकित कुमार, कार्तिकेय सचान और नवनीत सिंह कृषि अभियन्त्रण महाविद्यालय के ही छात्र है। जल्द ही महाविद्यालय की ओर से सभी छात्रों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय डॉ आनंद कुमार सिंह ने भी इन छात्रों की सफलता पर अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए अपने बधाई संदेश में कहा कि हमे उम्मीद है कि एक भविष्य के विकसित भारत के निर्माण में हमारे ये प्रतिभाशाली छात्र आगामी भविष्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन भी अवश्य ही करेंगे। उन्होंने कहा कि इटावा के आस पास के अभिभावकगण अपने अपने पाल्यों का इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए इस महाविद्यालय का चयन अवश्य करें। नए सत्र में प्रवेश के लिए अब ऑनलाइन फॉर्म भी प्रारंभ हो चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here