पावर ट्रांसफार्मर फुंका तो एक्सईएन पर होगी कार्रवाई

0
91

कानपुर। होली के त्योहार और गर्मियों में बेहतर बिजली सप्लाई को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार अग्रवाल ने केस्को के अ​धिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने आवासीय क्षेत्रों में 15 मिनट और औद्योगिक क्षेत्रों में पांच मिनट से अ​धिक समय के लि​ए बिजली जाने पर मॉनीटरिंग के लिए कहा है। अगर सब स्टेशन का पावर ट्रांसफार्मर खराब होता है तो एक्सईएन के ​खिलाफ कार्रवाई की
जाएगी, जबकि 250 या 400 किलोवॉट क्षमता के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के फुंकने पर जेई निलंबित होंगे।
यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने शुक्रवार को केस्को के अ​धिकारियों की बैठक ली, जिसमें एमडी सैमुअल पॉल एन, चीफ इंजीनियर सुनील गुप्ता, गुमटी, दादा नगर, विकास नगर, हंसपुरम खंड के एक्सईएन समेत अन्य अ​धिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सबसे पहले कानपुर की बिजली सप्लाई, बिजनेस प्लान और आरडीएसएस स्कीम के संबंध में जानकारी की। उन्होंने बिजनेस प्लान के हर हाल में 15 अप्रैल तक पूरा करने के लिए निर्दे​शित किया। चेयरमैन ने कहा कि होली का त्योहार नजदीक है। ​बिजली सप्लाई पर ध्यान दिया जाए। किसी भी कीमत में पावर ट्रांसफार्मर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर नहीं फुंके। उन पर सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं। ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम का उच्चीकरण हुआ है, इस बार राजस्व कम आया है। इसपर और कार्य करने की आवश्यकता है। लाइनमैन और गैंगमैन अ​धिक से अ​धिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। लाइन पर कार्य करने से पहले यह सुनि​श्चित किया जाए की सप्लाई बंद कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here