केस्को में उपभोक्ताओं को नहीं देना पड़ेगा नजराना

0
86

कानपुर। बिजली कनेक्शन मीटर बदलना लोड बढ़वाने समेत अन्य कार्यों के लिए उपभोक्ता केस्को मुख्यालय खंड कार्यालय और सब स्टेशनों के चक्कर नहीं काटेंगे। उन्हें किसी भी कार्य के लिए अ​धि​कारियों और स्टाफ को नजराना नहीं देना पड़ेगा। वि​भाग की ओर से पूरे सिस्टम को परिवर्तित करने की तैयारी है। उपभोक्ता किसी भी कार्य के लिए आवेदन करेंगे, जबकि उनके पास ओटीपी आएगा। उसको डालने के बाद उनके पास संबं​धित कार्य का ब्योरा उसकी समय सीमा सामने आ जाएगी। विलंब और अधूरे कार्य की ​शिकायत के लिए अ​धिकारी का नंबर भी दिया रहेगा। इस व्यवस्था को लेकर काम शुरू हो गया है।केस्को में अक्सर बिजली कनेक्शन मीटर बदलने लोड बढ़वाने बिल में गड़बड़ी समेत कई कार्यों के लिए रिश्वत लेने की ​शिकायतें आती रहती हैं। कई उपभोक्ता आला​धिकारियों और जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी जानकारी दे चुके हैं।

कुछ उपभोक्ताओं से काफी ज्यादा सुविधा शुल्क वसूलने की ​शिकायतें भी आई हैं। इस समस्या को देखते हुए केस्को आवेदन प्र​क्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने जा रहा है, जिसमें सभी कार्य निर्धारित समय पर हो सकेंगे। उपभोक्ताओं को केस्को मुख्यालय या फिर सब स्टेशन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

सप्लाई और राजस्व की अलग अलग होगी व्यवस्था

केस्को बेहतर व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन करने की तैयारी में है, जिसमें सप्लाई और राजस्व शामिल हैं। पावर  सप्लाई और कॉम​र्शियल की अलग अलग विंग रहेगी। पावर सप्लाई में विद्युत आपूर्ति, फॉल्ट, मेंटीनेंस, ट्रांसफार्मर, फीडर परिवर्तन शामिल है, जबकि कॉम​शियल में बिल कनेक्शन, बकायेदारी और राजस्व को लिया जाएगा। दोनों ही विंग के लिए अलग अलग नोडल अ​धिकारी नामित हो सकेंगे। इसकी वजह से दोनों ही सिस्टमों की मॉनीटरिंग करना आसान हो जाएगा।

​अ​धिकारी टाटा और रिलायंस का कर चुके दौरा

नई तरह से कार्य की संस्कृति विकसित करने के लिए केस्को के अ​धिकारी रिलायंस, टाटा, एनपीसीएल समेत अन्य कंपनियों का दौरा कर चुके हैं। वहां किस तरह से कार्य होता है। उपभोक्ताओं को कैसे लाभ मिल रहा हैए इसका आकलन किया जा रहा है। इसके लिए अ​धिकारी गुजरात मुंबई नोएडा का निरीक्षण कर चुके हैं।

केस्को के सभी कार्य पूरी पारद​र्शिता और नि​​श्चित समय पर हो उसके लिए नई व्यवस्था तैयार की जा रही है। उपभोक्ताओं को कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका आवेदन पंजीकृत होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।

-श्रीकांत रंगीला मीडिया प्रभारी, केस्को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here