कानपुर। दिन ब दिन बढ़ते तापमान, गर्मी और उमस की जोर आजमाइश के बीच बिजली की छुकाछिपी ने उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है। शहर के कई मोहल्लों में अचानक सप्लाई बाधित हो रही है, जिसके पीछे बड़ी वजह दनादन होते फाॅल्ट और अन्य उपकरणों में आ रही तकनीकी समस्याएं हैं। इनको दुरुस्त करने में कई घंटे लग जा रहे हैं। सबसे अधिक देरी अंडरग्राउंड फाल्ट में आने वाली दिक्कतों को सही करने में आ रही हैं।
समेत अन्य उपकरणों में फॉल्ट के साथ ही अन्य तकनीकी दिक्कतें शुरू हो गई हैं। कई मोहल्लों में बिजली की सप्लाई घंटो बाधित रहती है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह तकनीकी दिक्कतें लगभग हर डिवीजन में आने लगी है। इन समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल ने फॉल्ट और पावर सप्लाई को लेकर केस्को के अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा है कि आखिर किस तरह से बेहतर सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए क्या प्लान बनाया जाएगा, जिससे आरडीएसएस स्कीम और बिजनेस प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों को अच्छी तरह से समय पर खत्म किया जा सके। यूपीपीसीएल चेयरमैन ने तीन दिन पहले लखनऊ में केस्को अधिकारियों के साथ ट्रिपिंगलेस सप्लाई (बिना
रुकावट सप्लाई) देने, बिजली चोरी, राजस्व और आगामी प्लान को लेकर जानकारी हासिल की। बार बार फॉल्ट होने की दिक्कतों पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने पूछा की किस तरह से बेहतर बिजली की सप्लाई दी जा सकती है। इस संबंध में जल्द ही प्लान तैयार किया जाएगा। केस्को के निदेशक राकेश वाष्र्णेय ने बताया कि बिजली की बेहतर सप्लाई को लेकर प्लान बनाया जा रहा है। फॉल्ट और अन्य गड़बड़ियों को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। संवेदनशील और अधिक फॉल्ट वाले आलू मंडी, जरीब चैकी, बिजली घर डिवीजन पर पूरी नजर है। बिजली चोरी रोकने के लिए भी जल्द ही अभियान चलाया जाएगा । यूपीपीसीएल के चेयरमैन के निर्देश पर मंगलवार को केस्को एमडी सैमुअल पाॅल एन ने एक्सईएन और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें बेहतर बिजली प्लान और बकाया वसूली को लेकर विचार विमर्श किया।














